शादी के बाद पति नहीं करता था पत्नी को टच, लड़की ने उठाया ऐसा कदम की दंग रहे गए सभी

दिल्ली में एक लड़की की शादी हुई। बारात आई और लड़की विदा हुई। सब कुछ ठीक वैसे ही हो रहा था जैसा सभी की जिंदगी में होता है। कुछ अलग हो रहा था तो वे ये कि उसका पति उसे छूता ही नहीं थी। पत्नी की लाख कोशिशों के बाद भी उसका पति ना तो रात में उसके साथ सोता था और नहीं पूरे दिन भर में कभी उसे टच करता था। पति की इस बेरुखी से परेशान महिला ने ऐसा कदम उठाया कि सब सन्न रह गए। एक दिन पत्नी ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली और जाते जाते एक लेटर पर लिखती गई की उसकी मौत के बाद भी उसका पति उसके शरीर को ना छुए।
मामला दिल्ली के सराय रोहिल्ला का है। जहां शादी के बाद एक सड़की को उसके पति की बेरुखी की कीमत जान देकर चुकानी पड़ी है। घरवालों की माने तो ना सिर्फ उसका पति बल्कि उसके ससुराल वाले भी उसे प्रताड़ित करते थे। लेकिन लड़की चाहती थी सबकुछ ठीक हो जाए और ससुराल वाले ना सही तो कम से कम उसे उसके पति का साथ मिले। लेकिन पति ने ऐसा कभी नहीं सोचा और महिला से दूरी बनानी शुरू कर दी।
वहीं घर में मौजूद लोगों ने निधि को फंदे से लटका हुआ देख आस पास के लोगों को मौके पर इकट्ठा कर लिया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को महिला के पास से एक पेज का सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने ससुराल के लोगों द्वारा प्रताड़ित करते हुए खुदकुशी करने की बात लिखी है।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच स्थानीय एसडीएम को सौंप दी है।

No comments:

Post a Comment

Pages