24 साल की इस लड़की के साथ 43 हजार बार हुआ रेप

मेक्सिको की एक समाज सेविका ने चौकाने वाला खुलासा किया है। 24 साल की समाजसेविका कार्ला जैसिंटो की माने तो चार साल में उसके साथ 43 हजार से ज्यादा बार रेप हुआ।
कार्ला के मुताबिक वो ह्मूमन ट्रैफिकर्स के चंगुल में फंस गई थी और रोजाना कम से कम 30 लोगों के साथ सोने को मजबूर थी। 24 साल की मेक्सिकन गर्ल कार्ला को 2008 में एक एंटी-ट्रैफिकिंग ऑपरेशन में उसे प्रॉस्टिट्यूशन से निकाला गया
उस दौरान उसकी उम्र 16 साल थी। कुछ सालों बाद इस सदमे से उबरते हुए वो ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट बन गई और आज दुनियाभर में ट्रैफिकिंग की शिकार हुई महिलाओं और लड़कियों की मदद कर रही है।
अपनी आपबीती सुनाते हुए कार्ला ने कहा था कि 12 से 16 साल के बीच उसके साथ 43 हजार बार रेप हुए। इतना ही नहीं कम से कम 30 आदमी के साथ हर दिन उसे सोने के लिए मजबूर किया जाता था।
इस दौरान वो जब भी रोती थी लोग लोग उसपर हंसते रहते थे। कार्ला ने कहा कि अपनी बेकार सी फैमिली के कारण वह 12 साल की उम्र में पहली बार इसकी शिकार हुई थी, जिसके बाद उसकी जिंदगी नर्क होती चली गई।

No comments:

Post a Comment

Pages